Maharajganj

Maharajganj : महाकुंभ को लेकर भारत नेपाल की सुरक्षा का एडीजी और कमिश्नर ने लिया जायजा, दोनों देशों के अधिकारियों के साथ की बैठक

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो रही है जिसको लेकर प्रयागराज समेत भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं महाकुंभ के सुरक्षा का जायजा लेने के लिए आज एडीजी गोरखपुर, कमिश्नर और डीआईजी गोरखपुर भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर पहुंचे जहां पर आगामी महाकुंभ को लेकर नेपाल के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और सीमा की सुरक्षा को लेकर एक दूसरे से सहयोग की बात कही । साथ ही साथ सीमा पर सुरक्षा  के लिए एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने की निर्देश भी दिए । आपको बता दे की प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी भारत नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्वयक बनाकर जांच करने के निर्देश दिए थे जिसको लेकर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान मुस्तैद दिख रहे हैं और नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन जांच और पेट्रोलिंग कर रहे हैं जिससे कोई भी देश विरोधी तत्व नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश न कर सके ।  एडीजी डॉ केएस प्रताप कुमार ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ और गोरखपुर में खिचड़ी मेले को लेकर नेपाल के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है जिसमें भारत और नेपाल के जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से बॉर्डर पर पेट्रोलिंग चेकिंग की जाएगी साथ ही साथ सीमा पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी दोनों तरफ बॉर्डर के इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय किया जाएगा जिससे जानकारी एक दूसरे से साझा हो सके । मुख्य उद्देश्य है कि इस महापर्व में जो श्रद्धालु हैं उनके आवागमन सुगम हो साथ ही साथ सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था हो ताकि किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना न होने पाए इसलिए आज बैठक की गई थी । नेपाल के अधिकारियों के द्वारा अच्छा सहयोग मिल रहा है और नेपाल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में चेकिंग की जाएगी जैसे कोई भी देश विरोधी तत्व नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश न कर सके ।

यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला